दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ए.डी.जी.पी. फारूकी ने लोगों से रात में कोहरे में यात्रा करने से परहेज करने की अपील की

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण होने वाले हादसों में कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी ने राज्य के लोगों से रात में यात्रा करने से परहेज करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कोहरा कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। रात के समय कोहरे का असर बढ़ने से विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही रात में यात्रा करनी चाहिए।एडीजीपी ने रात में वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने पर जोर दिया और कहा कि हार्न का प्रयोग सही ढंग से किया जाए तथा सड़क पर वाहन खराब होने की स्थिति में सड़क सुरक्षा बल की मदद ली जाए ताकि क्षतिग्रस्त वाहन की बैरिकेडिंग की सके, क्योंकि सड़क पर खराब हालत में खड़े वाहनों से दुर्घटना का डर बना रहता है।फारूकी ने बसों एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों के चालकों से अत्यधिक सावधानी से वाहन चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि रात के समय वाहनों की गति धीमी रखने के साथ-साथ लाइटों का भी समुचित प्रयोग किया जाए ताकि सड़क पर आगे एवं पीछे चलने वाले वाहनों का पता लगा सके।एडीजीपी कहा कि थोड़ी सी सावधानी से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपनी, अपने परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए रात में पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page