


जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की संगठन पर्व के तहत महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें विशेष रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला भाजपा के कोर कमेटी के सदस्य,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए।इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सभी समाजों के लोग एक ही विचारधारा को लेकर चलते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के विस्तार एवं वैचारिक मजबूती का आधार ही पार्टी को मज़बूत बनाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दर्शन,सिद्धांत आम लोगों तक पहुंचे,इसके लिए पार्टी के संविधान अनुसार,नियमों से सभी की सहमति से संगठन का विस्तार करती है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,पूर्व एमएलए शीतल अंगुराल,सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर बराड़, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा,पार्षद राजीव ढींगरा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद,विनोद शर्मा,नवल किशोर कंबोज,रवि महेंद्रू,पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व प्रदेश स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सन्नी शर्मा, रवि महेंद्रू, भगवंत प्रभाकर आदि उपस्थित थे।

