सर्वहितकारी शिक्षा समिति के प्रधान मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने जारी किया जनहित संदेश

by Sandeep Verma
0 comment

सर्वहितकारी का अर्थ ‘सबका भला करने वाला’ | सर्वहितकारी में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और बच्चों को देश प्रेम से जोड़ा जाता है | सी.बी.एस.सी.से मान्यता प्राप्त और बठिंडा जिले के सबसे कम फीस लेने वाले इस स्कूल में हर भाषा सिखाने का प्रयत्न किया जाता है | मां बोली पंजाबी का सम्मान करना और पंजाबी विषय पढ़ाने को सी.बी.एस.सी.से मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिकता दी जाती है | इसके साथ ही संस्कृत जैसी भाषाओं जिसने सभी भाषाओं को जन्म दिया है, हमारे महान ऐतिहासिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे और उच्चारित किए गए हैं, को भी सिखाना ताकि विद्यार्थियों को सभी धर्मों से जुड़ने की शिक्षा दी जा सके | हिंदी या अंग्रेजी भाषा सीखना भी कोई विवाद का विषय नहीं है क्योंकि ये ही हमारी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाएँ हैं | दूसरे राज्यों के लोगों का अपने राज्य में आकर काम करना अपने देश की एकता को कायम रखना और मानवता को जीवित रखने की मिशालें हैं | यदि अपने देश के बच्चे एक देश से दूसरे देश में जाकर काम कर सकते हैं तो क्या अपने ही देश के बच्चे अपने ही देश के दूसरे राज्यों में जाकर काम नहीं कर सकते हैं ? यदि बात अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने की है तो खुद को टटोल कर देखो कि किस परिवार के बच्चे (या जो ऐसी ओछी हरकतें करते हैं और स्कूल के माहौल को खराब करते हैं) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और अंग्रेजी को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं ? भाषा कोई भी खराब नहीं है | लेकिन अपने विचार और सोच खराब हो सकती है | कृपा करके सोच समझ और सूझबूझ से काम लें, यह बच्चों के भविष्य का सवाल है | बच्चे वही अधिक सीखते हैं जो देखते हैं और कोई भी बुरा दृश्य उनकी सही दिशा को खराब कर सकता है |

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page