कमिश्नरेट पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 10 देसी पिस्तौल बरामद करके एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ करके बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते डीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर का एक व्यक्ति अवैध देशी पिस्तौल, जिसे आमतौर पर देशी कट्टा के नाम से जाना जाता है, के निर्माण में संलिप्त है।  उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जालंधर के कोट मोहल्ला निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ ​​ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया। हरजिंदर नाबालिग है और लंबे समय से इस धंधे से जुड़ा हुआ है तथा उसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस ने 10 देशी पिस्तौल (कंट्री मेड), एक लोहा काटने की मशीन, एक ड्रिल मशीन, पिस्तौल के अवैध निर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरण तथा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी एक एक्टिवा बरामद की है।IMG 20250209 WA0145उन्होंने बताया कि एफआईआर नंबर 8 दिनांक: 09.02.2025 धारा: 25 (8), 25 (1) एए -54-59, शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5, जालंधर में दर्ज किया गया है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page