दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा महा शिवरात्रि पर्व वाले दिन नूरमहल आश्रम में नव निर्मित दिव्य सरोवर का विधिवत लोकार्पण

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा महा शिवरात्रि पर्व वाले दिन नूरमहल आश्रम में नव निर्मित दिव्य सरोवर का विधिवत लोकार्पण किया गया था। साध्वी पल्लवी भारती जी ने बताया इसी अवसर पर संस्थान की तरफ से अर्पण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अलग अलग दिन अलग अलग शहरों की संगत नूरमहल पहुंच रही है। इस क्रम में जालंधर की संगत नूरमहल आश्रम पहुंची।IMG 20250302 WA0206 वहां सभी ने संस्थान के बोध मार्ग पर एकत्रित होकर भारतीय संस्कृति को दर्शाती सुंदर झांकियों सहित अभिनंदन द्वारा में प्रवेश किया। भक्ति द्वार से होते हुए सारी संगत भंडारा शेड में एकत्रित हुई। जहां बहुत ही सुंदर उत्सव को दर्शाता मंच तैयार किया गया था। पूरे आश्रम को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। स्थान स्थान पर बनी रंगोली आश्रम की सुंदरता को बढ़ा रही थी। स्वामी विश्वानंद जी के माध्यम से गुरु कैसे अपने शिष्य के भीतर परमात्मा को प्रकट कर उसका जीवन भी उत्सव बना देता हैं संगत ने सत्संग सुनाया। साध्वी एवं स्वामी जनों ने बहुत सुंदर भजनों का गायन कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सारी संगत ने दिव्य सरोवर में डुबकी लगाई और अपने गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी का शुक्राना किया। इस अवसर पर स्वामी परमानंद जी, स्वामी सदानंद जी, स्वामी गिरधारानंद जी, स्वामी सज्जनानंद जी, स्वामी सत्मित्रानंद जी, स्वामी गुरुदेवानंद जी, स्वामी विज्ञानानंद जी, स्वामी सुखदेवानंद जी, साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी गुरप्रीत भारती जी, साध्वी शशि प्रभा भारती जी, साध्वी त्रिनयना भारती जी सहित अन्य भक्त जन भी उपस्थित रहे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page