कांग्रेस,अकाली व आम आदमी पार्टी ने किया अपने नेताओं का विकास, भाजपा करेगी जालंधर का संपूर्ण विकास : विजय रूपाणी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर ( एम के शर्मा ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकसभा उपचुनाव में उतारे गए प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा लीडरशिप ने जालंधर भाजपा शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान चुनाव प्रचार का आगाज़ करते हुए मीडिया से रु ब रु हुई। इस अवसर पर विजय रुपानी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, विधायक जंगी लाल महाजन, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा अमरजीत सिंह अमरी जिला महामंत्री अशोक सरीन जालंधर लोकसभा मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया आदि उपस्थित थे। विजय रुपानी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी द्वारा अभी तक सिर्फ अपने नेताओं का विकास किया गया है। इसके कई स्पष्ट उदहारण जनता के समक्ष आ चुके हैं और इनके कई दिग्गज नेता आज कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं या कई सलाखों के पीछे भी जा चुके हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जालंधर का संपूर्ण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए भाजपा उम्मदीवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता की तरफ से समूह भाजपा नेतृत्व जालंधर की जनता को विश्वास दिलाता है। भाजपा प्रत्यशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगें। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की समूह लीडरशिप उपस्थित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष से जालंधर लोकसभा का क्षेत्र के लोगों को कुछ नहीं मिला। जालंधर विकास को तरस गया है। कोई विकास के कार्य नहीं हुए। केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचा। उन्होंने जनता से आहावन किया कि वो भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बना कर लोकसभा में भेजें, ताकि 9 वर्ष से रुका हुआ विकास 9 महीनों में पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के एक वर्ष के शासन में त्राहि त्राहि कर उठी है और जनता अब पंजाब में भाजपा सरकार को लाने का मन बना चुकी है। पंजाबमें कानून-व्यस्व्था की हालत बदतर है, रोज़ाना हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौतियां, लूटपाट आदि की घटनाओं से पंजाब की जनता दहशत में है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब को पुराने यूपी व बिहार जैसा बना दिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। पंजाब में भगवंत मान सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। विजय रुपाणी ने कहा कि आज पंजाब की कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है और कानून व्यवस्था के बिना प्रदेश में विकास संभव नहीं जहां कानून व्यवस्था बिगड़ती है वहां का विकास रुक जाता है हर कोई निवेश करने से डरने लगता है क्योंकि उद्योगपतियों और व्यवसायियों को पता है कि अगर हम पंजाब में निवेश करेंगे तो उन्हें भी गैंगस्टर से फिरौतीओ के के फोन आने शुरू हो जाएंगे क्योंकि प्रदेश में सरकार और प्रशासन से आज कोई भी सुनवाई करने वाला नहीं है इससे व्यवसायियों में इसके प्रति बहुत गहरी चिंता है जिससे कि प्रदेश का विकास बुरी तरह से चरमरा चुका है। रुपाणी जी ने कहा कि लोगों में गुस्से की लहर है और वह आप सरकार के इन झूठे व मक्कार नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। जनता अब पंजाब में भाजपा सरकार चाहती है क्यूंकि वो जान चुकी है कि भाजपा जो कहती है वही करती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठों व भ्रष्टाचारियों से भरी हुई है। यह लोग पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस जांच के लिए बुलाएं, तो वह कानूनी प्रक्रिया बनती है और अगर सीबीआई केजरीवाल को जांच के लिए बुलाए तो भारतीय जनता पार्टी की साजिश बन जाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को सर्फ मुर्ख बनाने का कार्य करती है, जबकि इनकी जमीनी हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 900 करोड़ रुपए केंद्र की मोदी सरकार भेजे गए थे, जिसमें घोटाला किया गया है और केन्द्र सरकार इसकी जांच करना चाहती है, लेकिन पंजाब सरकार इसे करने में अडंगा लगा रही है। इसकी जांच के बाद आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर आदि उपस्थित थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786