जालन्धर : कपूरथला चौक के नजदीक पान सिगरेट की दुकान को रिवाल्वर के बल पर धमकाया व हवाई फायर कर लुटे रुपये

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ): थानां न:2 के अंतर्गत आते कपूरथला चौक के नजदीक गोली चलने इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार लुटेरों ने पहले कपूरथला चौक के पास पान, सिगरेट बीड़ी की दुकान पर बैठे दुकान के मालिक और पास खड़े व्यक्ति को रिवाल्वर के बल पर धमकाया और फिर हवाई फायर कर गोली चला उससे पैसे छीन फरार हो गए।इस घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक अकरम ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था इतने में ही 3 बाइक सवार लुटेरे उसके पास आए और पहले उसे बोलने लगे कि तुम्हारे पास गांजा है और बाद में उसे डरा कर हवाई फायर किया व उससे 3 हजार रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया व इलाके के थानां में को गोली चलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना न:2 के प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व मामले की जांच में जुट गए व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि गोली चलाने वाले व्यक्तियों का पता चल सके। आप को बता दे गोली चलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक गोली का खोल मिला है IMG 20230105 WA0976                                    वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है थाना न:2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के लगे आसपास सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा। दुकान मालिक ने अकरम ने बताया की उस मोटरसाइकिल पर किसी प्रकार का नंबर नहीं लिखा था, जिस वजह से वह उनका मोटरसाइकिल नंबर नहीं नोट कर सके

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page