जालंधर में पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर की शुरुआत

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : पंजाब पुलिस द्वारा डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में 6 मार्च 2025 तक पी.ए.पी.मुख्यालय, जालंधर में पहला ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर-2024-25 आयोजित किया जा रहा है।इस क्लस्टर के दौरान कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो एवं तलवारबाजी के पुरूष एवं महिला वर्ग के मुकाबले करवाएं जा रहे है, जिसमें विभिन्न राज्य पुलिस बल, पी.एम.एफ. और यूटी से लगभग 1600 प्रतिभागियों की कुल 29 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी क्लस्टर के उद्घाटन समारोह के दौरान ए.डी.जी.पी/राज्य सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय खेल अधिकारी एम.एफ. फारूकी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। IMG 20250303 WA0510डी.आइ.जी./प्रशासन पीएपी-सह-संगठन सचिव इंद्रबीर सिंह ने मुख्य अतिथि ए.डी.जी.पी, एम.एफ. फारूकी,डी.आइ.जी.,पी.ए.पी-2 राजपाल सिंह व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।समारोह को संबोधित करने के बाद मुख्य अतिथि ने क्लस्टर ‘ओपन’ घोषित किया।पंजाब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ए.एस.आई. रंदीप कौर ने सभी प्रतियोगियों की ओर से शपथ ली। अंत में कमांडेंट-सह-खेल सचिव नवजोत सिंह माहल ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विवेक शील सोनी कमांडेंट, नरेश कुमार डोगरा ए.आई.जी., मंजीत सिंह ए.आई.जी., गुरतेजिंदर सिंह औलख कमांडेंट, मनदीप सिंह कमांडेंट, करतार सिंह सेवानिवृत्त आई.पी.एस. और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page