जिलावासी सेवा केंद्रों की सेवाओं के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कर सकते है संपर्क: डिप्टी कमिश्नर

by Sandeep Verma
0 comment
Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry Avtar Hanry
Trident AD
Trident AD

जालंधर : जिले में नागरिकों को सेवा केंद्रों में 440 विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही है और कोई भी नागरिक अपने घर के नजदीक सेवा केंद्र में जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है।डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 35 सेवा केन्द्र कार्यरत हैं तथा ऑनलाइन टोकन सम्पर्क नं. 98555-01076 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बुक किया जा सकता है।इसके अलावा 1076 डायल करके 406 सेवाओं का लाभ घर बैठे लिया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि सेवा केंद्रों में सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने या कोई शिकायत दर्ज करवाने के लिए फीडबैक के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन हमेशा लोगों की सेवा में मौजूद है।

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page