


जालंधर : वार्ड नंबर-80 में पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी 10 लाख रुपये हेल्थ बीमा योजना को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए चेयरमैन अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब व पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने घर-घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने योजना का लाभ उठाया और सरकार की इस पहल की सराहना की।इस अवसर पर चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि जो काम दशकों में कोई राज्य सरकार नहीं कर सकी, वह आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में संभव हो पाया है। आज पंजाब के लगभग 3 करोड़ नागरिकों को बिना किसी शर्त, सीमा या भेदभाव के 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड दिया गया है, जिससे गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज का आर्थिक बोझ परिवारों पर नहीं पड़ेगा।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर सहित 2000 से अधिक बीमारियों का इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त व कैशलैस है। पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक अस्पताल इस योजना के अंतर्गत एंपैनल्ड हैं, जिससे मरीजों को अपने ही राज्य में बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल रहा है
अग्रवाल ने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि यह योजना गरीब, मध्यम वर्ग और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन बदलने वाली साबित हो रही है। लोगों का कहना है कि अब बीमारी उनके लिए आर्थिक संकट का कारण नहीं रही।उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का विज़न स्पष्ट और दूरदर्शी है। यह योजना केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में पंजाबियों के स्वास्थ्य और कल्याण की मजबूत नींव रखती है। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, अस्पताल नेटवर्क, कैशलैस सुविधा और मरीज प्रबंधन को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि आम नागरिक को सम्मानजनक और सुरक्षित इलाज मिल सके।वार्ड के निवासियों ने घर-घर रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए पार्षद अश्वनी अग्रवाल और उनकी टीम का आभार व्यक्त

