जालन्धर : अमृत विहार में चली गोलियां ,पुलिस पर सवालियां निशान खड़े

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): दिन-दिहाड़े न्यू अमृत विहार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक न्यू अमृत विहार में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मुहल्ले के लोगो को इकट्ठा देख युवकों ने गोलियां चला दी। इस दौरान स्कूल के छात्र बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोलियां चलाने वाले युवाओं ने उनसे बाइक छीन ली घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाश युवाओं ने 4 से 5 फायर किए थे। हालांकि जिन पक्षों में झगड़ा हुआ दोनों पक्ष फरार है। IMG 20230201 WA0450                    हालांकि झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया। सरेआम गोलियां चलने के मामले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके निवासी लोगों में गोलीय चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है लोगों के बताया कि युवकों ने पहले एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद हवा में फायर किए। ऐसे में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है।इस घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 के बलविंदर सिंह रंधावा घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी दे गई थी लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल बरामद हुए है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page