सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार नगर निगम को लेकर हुई तैयार : आलोक शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : पंजाब नगर निगम की तैयारी को लेकर जालंधर पहुंचे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंदर दलवी और आलोक शर्मा ने पंजाब प्रैस क्लब जालंधर में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब में मजुदा आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2 साल हो गए, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने पंजाब में निकाय चुनाव नहीं होने दिए। अब जाकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव कराने पर राजी हुए हैं। पिछले जो प्रोजेक्ट कांग्रेस कार्यकाल के दौरान नॉर्थ हल्का के बेअंत सिंह पार्क, खेल स्टेडियम बल्टन पार्क शुरू हुए थे वह अब तक अधूरे ही पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बुरी तरह से बिगड़ा हुआ है, लोगों को धमकाकर पैसे मांगने की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसके लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेदार है। और कहा कि अकाली नेता सुखवीर बादल पर हुए हमले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने के चलते व्यापारी वर्ग भी परेशान है, जिनका व्यापार चल रहा है उन्हें जेलों में बंद और विदेश में बैठे गैंगस्टर फिरौती के लिए धमकाते हैं। कोई अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ रहा। हर हल्का के इलाका में नशा और भी बढ़ गया है जिसकी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान परेशान हो रहे हैं धान की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। जो लोग नशा और वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करते थे उसे और भी बढ़ावा दिया है।दिल्ली के साथ पंजाब के लोगों को भी धोखा दिया, झूठ बोलने में माहिर कजरीवाल प्रचार और झूठ बोलने का माध्यम अरविंद केजरीवाल का बहुत तगड़ा है दिल्ली के साथ पंजाब के लोगों को भी धोखा दिया है। संसाधनों के उपयोग की बात करने वाले अब हिसाब ही नहीं देते। करोड़ों रुपए का राजस्व कहां से आएगा यह तो बताया था लेकिन आया कि नहीं यह आज तक नहीं बताया। जालंधर शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं शहर की फेफड़े फूलने लगे हैं और यहां का लोकल बॉडी डिपार्टमेंट करोड़ों रुपए का राजस्व आने के बाद भी सिर्फ घपले करता रहा विकास नहीं करवा पाए। शहर आवारा कुत्तों से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी लोगों को भ्रम में रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों को ताक पर रखकर 2 साल तक चुनाव नहीं करवाए बल्कि कमिश्नर के बल पर करोड़ों रुपए हजम कर गए। कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुए कई प्रोजेक्ट पूरे ही नहीं हो पाए। कुछ स्मार्ट सिटी से जुड़े थे और कुछ सरकार ने पूरे करने थे लेकिन भगवत मान सरकार ने कोई काम नहीं किया।जालंधर के सभी 85 वार्डों में अकेले चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस, कोई गठबंधन नहीं होगा नगर निगम चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही सरकार चुनाव करने को लेकर राजी हुई है। कांग्रेस पार्टी चुनाव की तारीख के ऐलान के लिए लगातार मांग कर रही है और लेकिन सरकार अभी भी चुप है। कांग्रेस पार्टी लोगों के हितों के साथ खड़ी है और पंजाब-केंद्र सरकार किसानों के साथ आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार कर रही है अब चुनाव आने वाले हैं तो कुछ लोग कटेंगे-बटेंगे की बात करेंगे, कुछ खुद को पंजाब का बेटा बताएंगे और नशा खत्म करने की बात करेंगे। जालंधर नगर निगम के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।‌ आप को बता दें कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और किसी तरह की धक्के शाही नहीं होने देंगे। आम आदमी पार्टी से गठबंधन कुछ राज्यों में इंडिया ब्लॉक की रणनीति का हिस्सा था लेकिन पंजाब व हरियाणा में ऐसा नहीं होने दिया। वहीं जहां जहां विधानसभा चुनाव हुए आम आदमी पार्टी में बीजेपी की भी टीम का काम किया है। इस प्रैस कॉन्फ्रेंस में नॉर्थ हल्का विधायक जुनियर अवतार हैनरी बावा, जिला शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, विधायक कैंट हल्का प्रगट सिंह, कांग्रेस पार्टी नेता राजिंदर सिंह, रोहन चड्ढा प्रधान, रणदीप संधू प्रधान, सुधीर घूग्गी व अन्य कांग्रेस पार्टी वर्कर भी उपस्थित रहे

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page