इस वर्ष होली का त्यौहार रंग भरते हुए सभी के जीवन में खुशियां लाए : ईंजी.चंदन रखेजा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी ने आज रंगों के महापर्व होली को बड़ी धूमधाम से मनाया। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के सेंट्रल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडल 5 ने भी बड़े हर्षोलास से होली के इस महापर्व को मनाया। मंडल 5 के सभी कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब के पूर्व मंत्री और सेंट्रल हलके से पूर्व विधायक रहे मनोरंजन कालिया के निवास पर जाकर फूलों के साथ होली खेली और सभी ने मनोरंजन कालिया को रंग लगाकर इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया।मनोरंजन कालिया ने भी इस रंगों के महापर्व पर अपने निवास पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत बड़ी धूमधाम से फूलों की वर्षा के साथ किया और सभी को मर्यादा में रहकर, पुराने गिले-शिकवे दूर करते हुए प्रेम और भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर मंडल 5 से कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, महासचिव गुरमीत सिंह, वरिष्ठ नेता मनीष नड्डा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा और राजविंदर घुम्मन, सचिव जे.पी. पांडेय, जरनैल सिंह डिप्ला, गुरविंदर मुल्तानी, रमेश वर्मा, समीर शर्मा, हेमराज शर्मा, पवन कुमार, लाड्डी जी,मंडल अध्यक्ष शितिज धल्ल, संदीप कुमार, राजेश जैन, यादविंदर सिंह विनय सबरवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page