जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को कुचला, 3 घायल, मचा हड़कंप

A speeding car crushes labourers in Jalandhar, injuring 3, causing panic.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

शहर के कपूरथला रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई। हादसे में दो से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे बने गटर और पेड़ की ओर जा चढ़ी तथा वहां मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आ गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी।हादसे के बाद चालक ने दावा किया कि वह सामान्य गति से वाहन चला रहा था। उसके अनुसार, सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर मजदूरों की ओर चला गया। चालक ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों और घायल मजदूरों के साथियों ने चालक के दावों को खारिज कर दिया। उनका आरोप है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।हादसे में घायल दो से तीन मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page