जालंधर रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने किया पर्दाफाश

Jalandhar Commissionerate Police busted a prostitution racket operating under the guise of Royal Spa Massage Centre.

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 3 युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों पर की गई। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (PPS) और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (PPS) के नेतृत्व में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार शुक्रवार को अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान फेज-1 लाइटों के पास मौजूद थे।पुलिस के साथ गिरफ्तार की गईं युवतियां।

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट के सामने छोटी बारादरी पार्ट-2 में ‘रॉयल स्पा’ नाम से मसाज सेंटर संचालित किया जा रहा है। स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर लड़कियों को रखकर देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई। थाना डिवीजन नंबर-7 में 31 जुलाई को मुकदमा नंबर 181 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों को ले जाते हुए पुलिस।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने रॉयल स्पा सेंटर पर तुरंत छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर संचालक बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर ग्राहक सेवा की आड़ में कथित तौर पर यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना और इसके संचालन से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page