

जालन्धर : महानगर सेंट्रल हल्का विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार की परतें ही दिन प्रतिदिन नई नई खुलती ही जा रही और हर दिन नए किस्से सामने आ रहे हैं। आप को बता दें कि दुष्कर्म, लाटरी, स्पा, इमारतें और दुकानों के बाद रमन अरोड़ा द्वारा अवैध तरीके से चाइना डोर बेचने वालों से भी लाखों रुपए की रिश्वत लेकर उन्हें सरेआम चाइना डोर बेचने के अनुमति दे दी थी। सूत्रो से पता चला है कि चाइना डोर कई बच्चों और लोगों की जान ले चुकी है लेकिन लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल कर रमन अरोड़ा ने शहर के मशहूर पतंगों वाले व्यापारीयो से 21 लाख रुपए रिश्वत के लिए थे।सूत्रों के मुताबिक बसंत से पहले ही व्यापारीयो ने चाइना डोर को डंप कर लिया था तो रमन अरोड़ा के गिलयों, मोहल्लों और कालोनियों में छोड़े कमाऊ पुत्रों ने उन्हें इस बात की भनक दे दी। रमन अरोड़ा ने फिर उनके ठिकाने पर रेड करके भाइयों को उठा लिया। इसी बीच रमन अरोड़ा की एंट्री हुई जिसके बाद उन्हें शहर में चाइना डोर बेचने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की। यही पतंगे वाले व्यापारी चाइना डोर की होलसेल का भी काम करते हैं। अरोड़ा ने यह भी कहा कि पैसे देने के बाद एक बार भी पुलिस रेड नहीं होगी जिसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। 50 लाख रुपए बड़ी रकम होने के कारण भाइयों ने इतने पैसे न होने की बात की, जिसके बाद व्यापारीयो ने रमन अरोड़ा को सात-सात लाख रुपए दिए जिसके बाद उन्होंने सरेआम चाइना डोर का कारोबार किया और एक बार भी वहां रेड भी नहीं हुई। पैसों की डील के बाद व्यापारीयो ने शहर में बिना पुलिस के डर से काम किया।








