

जालंधर : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए सेंट्रल हल्का विधायक रमन अरोड़ा का मित्र महेश मखीजा का रिमांड खत्म होने के बाद आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महेश मखीजा को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं महेश मखीजा के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ के लिए उसे अब जेल में रखा जाएगा।आप को बता दें कि सोमवार को विधायक रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड न बढ़ाते हुए माननीय अदालत ने चाहे उसे ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया है। इसके बावजूद रमन अरोड़ा की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही विजीलैंस विभाग ने अब रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच का दायरा और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। विजीलैंस विभाग ने रमन अरोड़ा और उनके करीब एक दर्जन रिश्तेदारों और नजदीकी साथियों के नाम पर मौजूद प्रॉपर्टियों का विस्तृत रेवेन्यू रिकॉर्ड तलब किया है।








