आप सरकार की फेल कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौंसले बुलंद दुकानदारों मे ख़ौफ़-भाजपा

Due to the failed law and order of AAP government, the morale of criminals is high and shopkeepers are scared-BJP

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  कल रात दुग्गल चांप कॉर्नर मिलाप चौक पर हुए गुंडागर्दी के नंगे नाच को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में दुग्गल परिवार से मिलने पहुंचा इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ,जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी ,राजेश जैन, जिला सचिव अमित भाटिया, किशन लाल शर्मा,गौरव, मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की फेल कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और दुकानदारों में खौफ का माहौल है। हाल ही में कंपनी बाग चौक पर दुकानदार से डकैती और अब मिलाप चौक पर दुकानदार पर जानलेवा हमला निंदनीय है।पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गुंडागर्दी खत्म हो रही है, लेकिन पंजाब में बढ़ रही है आज पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी अराजकता अपने पूरे चरम पर है लोग खौफ के माहौल में जी रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि भगवंत मान सरकार दुकानदारों और लोगों को अपराधियों से बचाने में हर फ्रंट पर फेल हो गई है आज पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अशोक सरीन हिकी ने कहा कि निहंग वेष भूषा पवित्रता की निशानी है, गुंडागर्दी करने के लिए नहीं। अशोक सरीन ने भी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि दुकानदारों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।भाजपा नेताओं ने डी,सी,पी मनप्रीत से मिलकर पंजाब सरकार से कानून व्यवस्था को सुधारने और दुकानदारों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page