जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह ने भी इस्तीफा,कांग्रेस आलाकमान को भेजा इस्तीफा

Jalandhar Cantt MLA Pargat Singh also resigned, sent his resignation to the Congress high command

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू के इस्तीफे के बाद अब जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे कांग्रेस में कोहराम मच गया है।जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर कैंट के विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने कांग्रेस के राज्य इकाई के उपाध्यक्ष पद (मीत प्रधान) से इस्तीफा दे दिया है। लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।परगट सिंह के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उप प्रधान पद से इस्तीफा दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। जानकारी के मुताबिक, किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं, जबकि परगट सिंह जालंधर में ही हैं।परगट सिंह ने मंगलवार रात कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल को दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा भेजा।सूत्रों के अनुसार, विधायक परगट सिंह और पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने ये इस्तीफा लुधियाना चुनाव में मिली हार को देखते हुए लिया है। दोनों आशु के हक में ये फैसला लिया है। बता दें कि उप चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग के साथ दबी आवाज में नाराजगी जाहिर की गई थी

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page