2 पंजाब एन.सी.सी. बटालियन का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : 2 पंजाब एन.सी.सी. बटालियन का दस दिवसीय डे-नाइट वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर, जालंधर में शुरू हो गया है, जिसमें 42 शिक्षण संस्थानों के 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे है।कैंप में एन.सी.सी. कोर्स के साथ-साथ आर्मी कोर्स भी करवाए जाएंगे। सिविल डिफेंस और एस.डी.आर.एफ. द्वारा जहां आपदाओं के दौरान नागरिकों की जान बचाने के तरीके सिखाए जाएंगे, वहीं फायर ब्रिगेड द्वारा आग के प्रकारों और आग बुझाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।आज का युवा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। चंडीगढ़ की साइबर क्राइम टीम द्वारा कैडेट्स को साइबर क्राइम और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी विभिन्न सरकारी वेबसाइट और फोन नंबरों के बारे में दी जाएगी। कैंप में फुट ड्रिल और हथियार ड्रिल पर विशेष जोर दिया जा रहा है और कैडेट्स को ट्रूप में मार्च करना सिखाया जा रहा है।कैंप कमांडेंट कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि सभी 600 कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है, ताकि आने वाले समय में वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कैडेट्स को अपनी कला का प्रदर्शन करने और अपने कौशल को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। कैंप का मुख्य आकर्षण संयुक्त ड्रिल प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी 600 कैडेट्स भाग लेंगे। शारीरिक शक्ति और टीम भावना बढ़ाने के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कैडेट्स को ग्रुप ट्रेनिंग, ग्रुप लिविंग और ग्रुप ड्रिल्स सिखाई जा रही हैं, ताकि टीम भावना और राष्ट्रीय एकता मजबूत हो। कैंप कमांडेंट कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘अनुशासन और एकता’ है और कैडेट्स दिन-रात इसी आधार पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैडेट्स को दिन में तीन बार ताजा और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। कैंप कमांडेंट ने बताया कि सीटी इंस्टीट्यूट में 2 पंजाब एनसीसी बटालियन का यह पहला एनसीसी कैंप है और संस्थान द्वारा प्रशासकीय और प्रशिक्षण संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए भारतीय सेना ने हरप्रीत सिंह वाइस चेयरमैन और डा. मनवीर सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर का आभार जताया है। कैडेट्स के अच्छे प्रशिक्षण के लिए छह एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और 30 आर्मी ट्रेनर तैनात किए गए हैं।

You Might Be Interested In
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page