

जालंधर : पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने की।आप को बता दें कि करतारपुर हल्का इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को दी गई शिकायत में बताया गया था कि सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।इसी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने कहा कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।हैनरी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के तहत जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।
You Might Be Interested In
- जालन्धर : रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह मिली एक लाल रंग के अटैची से युवक की लाश
- 99वां राशन वितरण समारोह का आयोजन लंबा पिंड चौक स्थित गुरुनानक मार्केट : सुरिंदर सिंह कैरो
- ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੀ ਪਤਨੀ,ਨੂੰਹ ਸਮੇਤ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ
- जालंधर का मॉडल टाउन सेवा केंद्र अब हफ़्ते में 6 दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा खुला
- हैनरी की चली कलम,पार्टी में गद्दारी करने वालो को दिखाया बाहर का रास्ता
- दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को मतदान प्रति उत्साहित करने के लिए डी.सी. ने भेजा ” निमंत्रण पत्र “