

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा विधायक अश्वनी शर्मा को पंजाब के वर्किंग स्टेट प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। अश्वनी शर्मा पठानकोट से विधायक हैं।भारतीय जनता पार्टी ने अश्वनी शर्मा को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे है। इससे पहले वह भी प्रधान पद रह चुके है।पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जैसे अश्वनी शर्मा की नियुक्ति हुई है, उससे यह साफ है कि जाखड़ पहले की तरह पद पर बने रहेंगे। साथ ही अश्वनी शर्मा उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे।









