

जालंधर : पंजाब प्रेस क्लब जालंधर के चुनाव अधिकारियों द्वारा क्लब की चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ आज एक मीटिंग की गई।मीटिंग में क्लब के चुनाव अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह दुग्गल, डॉ. लखविंदर सिंह जौहल और कुलदीप सिंह बेदी ने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए 15 दिसंबर को पंजाब प्रेस क्लब में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिसका परिणाम उसी दिन शाम को घोषित किया जाएगा।कुल नौ पदों में से तीन पदों पर बिना मुकाबले विजेता घोषित होने के बाद अब छह पदों प्रधान, जनरल सचिव, दो उप-प्रधान, सचिव और संयुक्त सचिव – के लिए चुनाव होंगे।
मीटिंग में लिए गए निर्णयों के अनुसार :
1. पंजाब प्रेस क्लब जालंधर की बाहरी चारदीवारी के अंदरूनी हिस्से में अपना चुनाव प्रचार करने के लिए एक उम्मीदवार अधिकतम 3 बोर्ड (साइज 5 फुट ऊँचाई 3 फुट चौड़ाई तक) लगा सकता है।
2. प्रचार के लिए उपयोग की जाने वाली शब्दावली का प्रयोग करते समय शिष्टाचार बनाए रखा जाए।
3. चुनाव प्रचार के लिए लगाई गई सामग्री को 14 दिसंबर शाम 5 बजे से पहले हटाना अनिवार्य है।
4. अपने चुनाव प्रचार की सामग्री लगाते समय क्लब की किसी संपत्ति को नुकसान न पहुँचाया जाए।
5. वोटिंग के दौरान उम्मीदवार स्वयं या उसका एक प्रतिनिधि (पोलिंग एजेंट के रूप में) अंदर मौजूद रह सकता है।
इस दौरान चुनाव अधिकारियों ने पंजाब प्रेस क्लब के सभी मतदाताओं से भी पुरजोर अपील की है कि चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए आपसी सद्भावना बनाए रखें।

