गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस और मानवता की रक्षा का है प्रेरणास्रोत : अश्वनी अग्रवाल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर इंडस्ट्रीयल एरिया गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस नगर कीर्तन में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर–80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।नगर कीर्तन में शामिल होने पर गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से अश्वनी अग्रवाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।IMG 20260103 WA0442 इस अवसर पर अग्रवाल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर प्रदेश एवं शहर की सुख-समृद्धि और सर्व समाज के कल्याण की कामना की। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस और मानवता की रक्षा का प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही समाज के उत्थान का सच्चा मार्ग है। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण गुरु भक्ति से सराबोर रहा।

You Might Be Interested In
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page