राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महिलाओं द्वारा दिया जा रहा महत्वपूर्ण योगदान : जसवीर सिंह गढ़ी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महिलाओं के योगदान को उजागर करते हुए कहा कि कोई भी देश, राज्य या समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक महिलाओं को समान स्थान नहीं दिया जाता।सर्व सुख सेवा मिशन द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज के सहयोग से कॉलेज में आयोजित ‘लोहड़ी धिया दी’ के समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए श्री गढ़ी ने कहा कि देश और राज्य की प्रगति के लिए बेटियों के हक की बात हर मंच से होनी चाहिए ताकि उन्हें और सशक्त बनाया जा सके।IMG 20260117 WA0363 इस मौके पर उनके साथ पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह , बस्सी, डायरेक्टर रजिंदर सिंह रीहाल, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शीतल विज भी मौजूद थे।अध्यक्ष श्री गढ़ी ने कहा कि भारतीय संविधान ने लड़कियों को लड़कों के समान अधिकार दिए हैं, जिसके सदके लड़कियां आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में सफलताओं की बुलंदियों को छूते हुए राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।IMG 20260117 WA0354उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को हर पहलू से सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे संजीदा प्रयासों से आज लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन दिखाकर राज्य का नाम रौशन कर रही है।उन्होंने माता-पिता को अपील की कि बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और अपने फैसले खुद लेने की आजादी दी जाए, ताकि वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्ष श्री गढ़ी ने छात्राओं को भविष्य में सफलताओं की बुलंदियां हासिल करने के लिए इन सफल महिलाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन ने सर्व सुख सेवा मिशन द्वारा की जा रही निष्काम सेवा की प्रशंसा की और डी.ए.वी. शिक्षण संस्थाओं द्वारा विद्या के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा।इस मौके पर सर्व सुख सेवा मिशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और कॉलेज के प्रिंसिपल अनूप कुमार द्वारा आईं शख्सियतों का स्वागत किया गया। समागम के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर गुरलाल सैला, सुखजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page