


जालंधर : 26 जनवरी 2026 को 77 वां गणतंत्र दिवस खिंगरा गेट बाजार कमेटी की तरफ राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया इस मौक पर बाजार कमेटी के प्रधान सतीश रहेलन ने सभी बाजार कमेटी व इलाका निवासियों को गणतंत्र दिवस के मौके की हार्दिक बधाई दी बाजार सोसाइटी के प्रधान सतीश रहेलन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें आजादी सिर्फ यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे अनगिनत शहीदों का बलिदान, संघर्ष और त्याग छिपा है. गणतंत्र दिवस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का प्रतीक है गणतंत्र दिवस का दिन हमें हमारे अधिकारों की ताकत बताता है और कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।इस मौक पर योगेश हांडा,पवन हांडा,रघुबीर सिंह,अतुल जयरथ,अंकित कक्कड़,वर्मा जी,चोपड़ा ऑप्टिकल,पोंटी जयरथ,प्रिंटर मोहिंदर,धरमिंदर हांडा,बिट्टू ओबेरॉय,विजय नागपाल,सिमरन कार्ड,डॉ. क्षितिज शर्मा,जैन मोबाइल,मोनी कार्ड व अन्य बाजार कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे

