


जालंधर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कोट कृष्णचंद, लक्ष्मी पूरा बाजार कमेटी के दुकानदारों की तरफ से मुख्य चौक में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया इस मौक में पूर्व पार्षद पति कुलदीप भुलर ने सभी इलाका निवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हूं बताया कि भारत में 26 जनवरी का दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक है। हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी तारीख को भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य का स्वरूप दिया। ये दिन देश के नागरिकों को ये याद दिलाता है कि आजादी केवल अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। गणतंत्र दिवस का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि ये संविधान द्वारा दिए गए समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को रेखांकित करता है। इस मौक पर उनके साथ निशान सिंह भुल्लर,पूख मल्होत्रा,चीनू मल्होत्रा,भानू सोधी,प्रिस सोधी,टीनू सोधी ,काकू कालिया,बिल्ला चोपड़ा,पुनीत शर्मा,संचू शर्मा,सुखविन्द्र सिह,रविन्द्र सिंह,तरसेम लाल,घोगा कुमार,बिट्टी अग्रवाल,संदीप सिंह,रिक्की सोधी,दिव्यांश शर्मा,विशाल,राजीव त्रेहन अन्य दुकानदार उपस्थित रहे

