


आप को बता दें कि लगातार पंजाब में स्कूलों कालेजों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच अब चंडीगढ़ सेकेटरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद उसे ख़ाली करवाया गया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

