


जालंधर : थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई।आप को बता दें कि यह हादसा डोल्फिन होटल के पास कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हुई है हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र 50 से 55 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुनीता अरोड़ा पत्नी नरेश अरोड़ा निवासी 258 दिलबाग नगर, बस्ती गुजा के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। महिला की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं टिप्पर और एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी में दो लोग सवार थे। घटना के बाद टिप्पर सवार मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि टिप्पर चालक की गलती से हादसा हुआ है। इस दौरान लोग उसे पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर चालक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि महिला धीरे से एक्टिवा चला रही थी।

