सूर्य एनक्लेव में चोरी की बड़ी वारदात, सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : जालंधर के सूर्य एनक्लेव इलाके में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर से दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का सेट, करीब 7 से 8 तोले चांदी और लगभग 70 से 75 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार पीड़ित जसबीर सिंह, जो बीएमसी चौक के पास रोटी की रेहड़ी लगाते हैं, दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच अपनी दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page