पार्षद अश्वनी अग्रवाल की पहल से दादा कॉलोनी में नई सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य हुआ शुरू दादा कॉलोनी के निवासियों ने पार्षद अश्वनी अग्रवाल का जताया आभार

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : पार्षद अश्वनी अग्रवाल की सक्रिय पहल और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि वार्ड नंबर 80 स्थित दादा कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्र में नई सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है उल्लेखनीय है कि दादा कॉलोनी एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहाँ लंबे समय से बिना बारिश के भी सड़कों पर पानी जमा रहने की समस्या बनी रहती थी। इस कारण आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनीवासियों द्वारा यह समस्या पार्षद अश्वनी अग्रवाल के संज्ञान में लाई गई थी।पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया और सीवरेज सुधार कार्य को शीघ्र शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि दादा कॉलोनी के लोगों ने वर्षों तक जिस परेशानी को झेला, वह केवल समस्या नहीं बल्कि रोज़मर्रा की पीड़ा थी। बिना बारिश के पानी भर जाना लोगों के लिए सामान्य जीवन को मुश्किल बना रहा था। जनता के विश्वास और मांग को सर्वोपरि रखते हुए आज यह कार्य शुरू हुआ है। यह केवल सीवरेज पाइप डालने का काम नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ईमानदार प्रयास है। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस कार्य की गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाएगी।सीवरेज कार्य शुरू होने पर दादा कॉलोनी के निवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल का आभार जताया और कहा कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की शुरुआत से क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक माहौल बना है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page