अच्छे कर्म करने से इंसान के पाप धुल जाते हैं : नवजीत भारद्वाज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया।सबसे पहले ब्राह्मणों ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणोश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप कर मुख्य यजमान बलजिंदर सिंह से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने आए हुए मां भक्तों से अपनी बात करते हुए कहा कि मनुष्य के वर्तमान जीवन में किए गए कर्मों का फल जहां जन्म जन्मांतर में प्राप्त होते रहते हैं, वहां उनमें से कुछ कर्मों के फल वर्तमान जन्म में भी प्राप्त हुआ करते हैं। इस नियम के अनुसार आयु अर्थात जीवन काल आगे पीछे रह सकता है। इसी भांति सुख दुख का जो परिणाम इस जीवन में भोगने के लिए निश्चित होकर आया है उसमें भी कर्म अनुसार परिवर्तन होता रहता है। उन्होने कहा कि इंसान को अपने कर्मो के मुताबिक फल मिलता है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने से इंसान के पाप धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में जितना हो सके समाज सेवा के कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने *रत्न ऐ चोला मिले अनमोला इसको खोना मत तूं नींद भर सोना मत तूं* भजन गाकर उपस्थित संगत को प्रभु नाम से जोड़ा।इस अवसर पर श्री कंठ जज,राकेश प्रभाकर, मुनीश शर्मा, किशोर शर्मा, जोगिंदर सिंह,विपिन,मनीश कुमार, सुमीत,करण , अमनदीप सिंह, करनवीर सिंह, जसविंदर सिंह,अमरजीत सिंह, केविंन शर्मा, रिंकू सैनी, गौरी शर्मा, मनीष कुमार, बावा खन्ना, संजय,बावा जोशी,भानू मल्होत्रा, राहुल धीर,बलदेव राज, विनोद खन्ना, दिशांत शर्मा,अभिलक्षय चुघ,सोनू छाबड़ा, सुनील जग्गी, अशोक शर्मा, अजीत कुमार,उदय,हरविंदर सिंह,सौरभ मल्होत्रा,प्रिंस, राकेश, किंवीन शर्मा,केहर सिंह, प्रदीप शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page