
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर के निवास स्थान पर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र रामामंडी में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब कांग्रेस के जिला महामंत्री भूपिंदर अनु तथा नवीन परागपुर ने अपने साथियों सहित भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप जनसेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं उसे स्पष्ट है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया,ललित यादव बब्बू,मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा,मुख्य रूप से उपस्थित थे
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 133 संस्करण को भी सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने एक साथ बैठकर सुना। भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपिंदर अनु और नवीन परागपुर के भाजपा में शामिल होने से संगठन को सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब मे बदलाव कर सेंट्रल विधानसभा में जीत का परचम लहराएगी। क्योंकि आज पंजाब का हर वर्ग अपनी सुरक्षा सुविधा को यकीनी बनाने के लिए भाजपा को विकल्प के रूप मे देख आने वाले विधानसभा मे पंजाब मे भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुके है।इस मौके पर उपस्थित गौरव राय रिपु दमन सिंह अर्जुन हैप्पी पारस कक्कड़, कार्तिक दुग्गल, पारस शर्मा, सूरज भोला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।