जालंधर देहात ऑपरेशन प्रहार 2.0 जारी: गैंगस्टरों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब सरकार तथा माननीय डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए, जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा *ऑपरेशन प्रहार 2.0* के अंतर्गत गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों एवं अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रखी गई है।यह विशेष अभियान  जी. नागेश्वर राव, आईपीएस, एडीजीपी (प्रोविजनिंग) तथा स. हरविंदर सिंह विर्क, पीपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण* के नेतृत्व में एवं जिले के समस्त गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण ने जानकारी दी कि जिले के सभी सब-डिवीज़नों में व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया। दिनांक 10.02.2026 को जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में कुल 115 स्थानों पर छापेमारी की गई।IMG 20260210 WA0372

ऑपरेशन का परिणाम :
• 41 वांछित अपराधी गिरफ्तार
• 06 सक्रिय गैंगस्टर एवं 23 वांछित अपराधियों को निवारक हिरासत में लिया गया
• 40 वांछित अपराधियों से पूछताछ की गई
• 06 उद्घोषित अपराधी (POs) गिरफ्तार
• 07 एफआईआर दर्ज
ऑपरेशन के दौरान बरामदगी
• 01 अवैध पिस्तौल (.32 बोर)
• 04 जिंदा कारतूस
• 86 नशीली गोलियां/कैप्सूल

*खुफिया सूचना-आधारित कार्रवाई*
• नई AGTF सूची के अनुसार 06 राउंड-अप
• पुरानी AGTF सूची के अनुसार 11 राउंड-अप

एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने आगे बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 (08.02.2026 से 09.02.2026) के दौरान जिले में 131 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 26 वांछित अपराधियों एवं 04 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।इसके अतिरिक्त, 12 वांछित अपराधियों को निवारक हिरासत में लिया गया, 36 व्यक्तियों से पूछताछ एवं सत्यापन किया गया तथा 02 एफआईआर दर्ज की गईं।उक्त कार्रवाई के दौरान 03 अवैध पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, 01 मोटरसाइकिल एवं 115 नशीली गोलियां बरामद की गईं।एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत जिले भर में संवेदनशील स्थानों पर एंटी-सबोटाज चेकिंग, धार्मिक स्थलों की जांच, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी को और मजबूत किया गया है। अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 24×7 गश्त एवं त्वरित आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने हेतु 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ERV) तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 डायल कर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।अंत में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण ने आम जनता को आश्वस्त किया कि गैंगस्टरों, नशों, जबरन वसूली, धमकियों अथवा किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्रत्येक विश्वसनीय सूचना पर तत्काल एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page