


जालंधर : डीजीपी गौरव यादव पंजाब के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एसएसपी देहात स.हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में, मुकेश कुमार, पीपीएस, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/अन्वेषण) और नरेंद्र सिंह, पीपीएस, डीएसपी, सब-डिवीजन करतारपुर की देखरेख में जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधी एवं समाज-विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। आप को बात दे कि इंस्पेक्टर रमणदीप सिंह, प्रभारी अधिकारी, थाना करतारपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार, गोला-बारूद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि दिनांक 09.02.2026 को एएसआई हरदीप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हेतु करतारपुर बस स्टैंड के समीप मौजूद थी। इस दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन आदतन अपराधी एक काले रंग की मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर PB-36-M-2047, पर सवार होकर कपूरथला से करतारपुर की ओर आ रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं।सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करतारपुर-कपूरथला रोड पर गांव बिश्रामपुर के समीप नाका लगाया गया। जब उक्त मोटरसाइकिल कपूरथला की ओर से आती दिखाई दी तो पुलिस को देखकर सवारों ने कच्चे रास्ते की ओर मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :
गुरप्रीत उर्फ तन्ना (मोटरसाइकिल चालक)
विशाल (बीच में बैठा)
हरमनप्रीत उर्फ हरमन (पीछे बैठा)
व्यक्तिगत तलाशी व जांच के दौरा निम्नलिखित बरामदगियां :
आरोपी विशाल से 01 पिस्तौल (.32 बोर) तथा 02 जिंदा कारतूस
आरोपी गुरप्रीत उर्फ तन्ना से 01 पिस्तौल (.32 बोर) तथा 02 जिंदा कारतूस
आरोपी हरमनप्रीत उर्फ हरमन से 01 पिस्तौल (.30 बोर) तथा 10 जिंदा कारतूस
01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, काले रंग की, रजिस्ट्रेशन नंबर PB-36-M-2047
इस संबंध में थाना करतारपुर में एफआईआर नंबर 25 दिनांक 09.02.2026 को आर्म्स एक्ट की धाराएं 25(6), 25(7), 25(8), 54 एवं 59 के तहत दर्ज की गई है।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, जिसके दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासों की संभावना है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत @ हरमन, पुत्र भुल्ला राम निवासी: पक्का मोहल्ला, दयालपुर,करतारपुर, थाना करतारपुर, जिला जालंधर, विशाल, पुत्र सरदार परमजीत सिंह
निवासी: गांव खांके फतेहगढ़, वर्तमान पता: सोनिया मोहल्ला, करतारपुर थाना करतारपुर, जिला जालंधर, गुरप्रीत @ तन्ना, पुत्र जिंदरजीत सिंह निवासी: बिशनपुर जट्टा थाना कोतवाली कपूरथला, जिला कपूरथला तौर पर हुई है आरोपी हरमनप्रीत उर्फ हरमन फरार चल रहा था तथा थाना करतारपुर में दर्ज एफआईआर नंबर 276/2025 एवं एफआईआर नंबर 294/2025 में वांछित था।
*केस प्रॉपर्टी बरामद*
* 03 अवैध पिस्तौल
* 14 जिंदा कारतूस
* 01 मोटरसाइकिल (PB-36-M-2047), स्प्लेंडर, काला रंग
*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड*
हरमनप्रीत @ हरमन के विरुद्ध:
1. एफआईआर नंबर 276 दिनांक 02.11.2025 – धाराएं 326(G), 61(2), 190, 191(3), 25 बीएनएस, थाना करतारपुर
2. एफआईआर नंबर 294 दिनांक 20.11.2025 – धाराएं 109, 324(4), 3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना करतारपुर
3. एफआईआर नंबर 198 दिनांक 21.08.2025 – धाराएं 115(2), 118(1), 126(1), 351(2), 191(3) बीएनएस, थाना करतारपुर
4. एफआईआर नंबर 85 दिनांक 13.05.2025 – धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना करतारपुर
विशाल के विरुद्ध:
1. एफआईआर नंबर 140 दिनांक 19.08.2025 – धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर
गुरप्रीत @ तन्ना के विरुद्ध:
1. एफआईआर नंबर 14/2024 – धाराएं 323, 324, 341, 148, 149 आईपीसी, थाना सदर कपूरथला, जिला कपूरथला

