चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने आज नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में स्थापित भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया । इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर, कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी भी मौजूद थे।अपने संबोधन दौरान चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि हमें बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी द्वारा दिए सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की भलाई के लिए अथक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब एक महान विद्वान, कानूनदाता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, राजनेता और दूरदर्शी नेता थे, जिनकी सोच को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कम्प्लैक्स में स्थापित बाबा साहिब की यह प्रतिमा हमारे युवाओं को समाज एंव मानवता के कल्याण भलाई के लिए कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी। ग्रेवाल ने प्रतिमा की स्थापना पर लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नगर निगम कम्प्लैक्स, जिसका नाम डा.बी.आर. अंबेडकर जी के नाम पर है, में बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित होने से लोगों की एक प्रमुख मांग पूरी हुई है। उन्होंने सभी को डा.अंबेडकर जी की विचारधारा से प्रेरणा लेकर खुशहाल और समानता वाले समाज की सृजना में सक्रिय योगदान देने का आह्वान दिया।चेयरमैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पहले दिन से बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इससे पहले मेयर विनीत धीर और कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी ने संबोधन करते हुए शहरवासियों को बाबा साहिब की प्रतिमा की स्थापना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के महान योगदान को सदियों बाद भी विश्व भर में याद किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर डा. अंबेडकर जी की सोच पर पहरा देते हुए शहर की सेवा और भी तनदेही से करने की वचनबद्धता भी दोहराई।इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू, सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page