


जालंधर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित लंगर सेवा कार्यक्रमों में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। इस शुभ अवसर पर अग्रवाल विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने लंगर वितरण कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सेवा करते हुए संगत के बीच प्रसाद वितरित किया
अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें सेवा, समर्पण और सद्भावना का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। उन्होंने सभी शहरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।इस मौके पर चेयरमैन व पार्षद हितेश ग्रेवाल, जिला प्रधान अविनाश सिंगला, प्रधान अमरजीत सिंह,कार्तिक अग्रवाल मुकेश कुमार एवं
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और लंगर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा।

