तारों और खंभों के जाल से मुक्त वाला देश का पहला राज्य बनेगा पंजाब : अश्वनी अग्रवाल

Punjab will become the first state in the country to be free from the web of wires and poles: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दिनों अपने पैतृक गांव सतौज में बिजली की तारों को पूरी तरह अंडरग्राउंड करने वाले पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत कर ‘रोशन पंजाब’ और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को नई दिशा दी है। यह पहल राज्य को आधुनिक और सुरक्षित बिजली व्यवस्था प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का पहला ‘खंभा-मुक्त’ और बिजली के तारों के जाल से मुक्त राज्य बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार की यह ऐतिहासिक और अनूठी पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में बिजली के तारों का जाल खत्म होने से लोगों को राहत मिलेगी और हादसों में भी कमी आएगी।

अग्रवाल के अनुसार इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिना सड़कों को खोदे बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे फसलों में आग लगने की घटनाओं और करंट से होने वाले जानलेवा हादसों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गांवों और शहरों की सुंदरता भी बढ़ेगी तथा बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में पूरे राज्य व देश के लिए एक मॉडल साबित होगा और लोगों को सुरक्षित व बेहतर बिजली सुविधाएं मिलेंगी।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page