


फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने कथित तौर पर लाईब्रेरी की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान निखिल सिमक (22) पुत्र मनीष कुमार निवासी गांव सुनड़ खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की है और मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है और वे फगवाड़ा पहुंच रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

