महा शिवरात्रि शोभा यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, शिव भक्तों संग लिया आशीर्वाद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : जालंधर सेंट्रल के अंतर्गत स्थित दकोहा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व पुलिस अधिकारी एवं दकोहा निवासी नवीन प्रभाकर के निवास स्थान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया पहुंचे और शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा में भाजपा मंडल नंबर 5 के कार्यकारी अध्यक्ष ईंजी.चंदन रखेजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान श्री कालिया ने सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया तथा प्रभाकर के निवास स्थान पर पहुंचकर संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर जिला सचिव श्याम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन रखेजा,मंडल महामंत्री स.गुरमीत सिंह,वार्ड नंबर 11 से स.जरनैल सिंह डिपला,मंडल उपाध्यक्ष स. राजविंदर सिंह घुम्मन,भवनीत सिंह भाटिया, आशीष चोपड़ा, अर्शी जोशी,सुशील शर्मा,विजय शर्मा, दिनेश यादव, मनी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम जालंधर में श्रद्धा,भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page