


जालंधर में सिटी स्क्वायर बिल्डिंग में स्थित जपनूर ट्रेवल्स पर बहुत बड़ा आरोप लगा है। जपनूर ट्रेवल्स के सतनाम सिंह और अशोक पर 45 लाख रुपए ठगी मारने का आरोप लगा है। यह आरोप किसान यूनियन के नेताओं ने लगाया है और किसान यूनियन के नेताओं ने सिटी स्क्वायर के बाहर और अंदर जपनूर ट्रेवल्स के दफ्तर में धरना लगा दिया है।किसान यूनियन के नेताओं ने कहा है कि जपनूर ट्रेवल्स के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप ने मिलकर सुखचैन सिंह से 45 लख रुपए की ठगी की है।पीड़ित सुखचैन सिंह ने बताया कि 2023 में कनाडा जाने के लिए जपनूर ट्रेवल्स के सतनाम सिंह, अशोक और मनदीप को 45 लख रुपए दिए थे। इसमें से ज्यादातर रकम उनके अकाउंट में भेजे गए थे। सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया कि जब वह कनाडा जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उनको दिया गया वीजा फर्जी निकला। हालांकि वह किसी तरह वापस आए और 2023 में अपना पैसा मांगना शुरू किया।जिससे किसान यूनियन के नेताओं के साथ आज पीड़ित सुखचैन सिंह फिर से जपनूर ट्रेवल्स के बाहर धरना प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक हमारे पैसे वापस नहीं किए जाते तब तक उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।इस मामले में अगर जपनूर ट्रेवल्स अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो हमें संपर्क कर सकते हैं

