पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था के लिए भगवंत मान जिम्मेदार, खामियाजा भुगत रही जनता: राजेश बागा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ):  भारतीय जनता पार्टी जालंधर के सर्किल नंबर 4 के अध्यक्ष श्याम शर्मा की अध्यक्षता में बूथ नंबर 159 पर पंजाब की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरुद्ध जमकर रोष-प्रदर्शन किया तथा पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बागा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।राजेश बागा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार हैं और इसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह विभाग का प्रभार संभाल रखा है और पंजाब की सुरक्षा करना उनका दायित्व है, जिसे चलाने में वह पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। राज्य के अपराधी, गैंगस्टर और देश विरोधी तत्व इसका फायदा उठा रहे हैं और रोज़ाना पंजाब में कहीं ना कहीं हत्याएं, जबरन वसूली, गोलीबारी और डकैतीयां हो रही हैं। राज्य में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। भगवंत मान ने पंजाब का माहौल पुराने यूपी और बिहार जैसा बना दिया है। पंजाब में किसी भी अनहोनी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान वही पुराना रटा-रटाया जवाब देकर कि पंजाब में स्थिति नियंत्रण में है, अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। राजेश बागा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विपक्षी की भूमिका में पंजाब की जनता की आवाज़ सरकार के कानों तक पहुँचने के लिए पहले भी अपना दायित्व निभाती आई है और आगे भी निभाती रहेगी। इस अवसर पर अमरजीत कुमार, अरुण शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, राज कुमार योगी, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, मंजीत कुमार, अशोक लूथरा, मंगत राम, हितेश कुमार, जे.के सिंह आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page