राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव की लहर चलनी शुरू : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालन्धर ( एस के वर्मा ): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी और उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का सफल होने पर नार्थ क्षेत्र के निवासियों का हार्दिक धन्यवाद किया है।IMG 20230115 WA0617  IMG 20230116 205930     विधायक हैनरी ने कहा की देश में शांति स्थापित करने के लिए इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं,महिलाओं और बजुर्गो ने भाग लिया है।उन्होंने कहा की राहुल गाँधी जी की यह भारत जोड़ो यात्रा देश में नया इतिहास कायम करेगी।IMG 20230115 WA0724    विधायक ने कहा की राहुल गाँधी का उत्तरी हल्के में आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इलावा आम नागरिको में भी भारी उत्साह देखने को मिला है और इस भारत जोड़ो यात्रा को देश के हर वर्ग का समर्थन भी मिल रहा है। IMG 20230116 WA1193   सीनियर हैनरी ने भी उत्तरी क्षेत्र के सभी नागरिकों का धन्यवाद वयक्त किया और कहा की जिस तरह से लोग दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते थे, वे भारत जोड़ी यात्रा के दौरान उनके पोते राहुल गांधी को भी देखने आ रहे है । IMG 20230116 202603      उन्होंने कहा, “मैं पदयात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। पदयात्रा धार्मिक या पार्टी नहीं है। यह मानवता पर आधारित है।” जो कुछ भी कहा जाए, राहुल गांधी देश के एकमात्र नेता हैं जिन्होंने 3,570 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली है। IMG 20230116 WA0046    उन्होंने आगे बढ़ते हुए कठिन मौसम का डटकर मुकाबला किया।अंत उन्होंने कहा की इस भारत जोड़ो यात्रा ने देश में बदलाव की लहर शुरू कर दी है।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786