


जालंधर : साईं दास ग्राउंड में आयोजित भव्य सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। अग्रवाल ने विधि-विधान से बाबा जी के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जालंधरवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकता व भाईचारे के सूत्र में पिरोते हैं। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा भी कार्यक्रम की सफल व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

