


जालंधर : प्रशांत गंभीर मीडिया सचिव भाजपा युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश,उत्तरी विधानसभा क्षेत्र जालंधर ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। वुधवार को होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।प्रशांत गंभीर ने कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है और विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाता है।गंभीर ने एक संदेश में भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है।प्रशांत गंभीर ने कहा, ‘यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। होली के विविध रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आसपास प्यार और सकारात्मकता का विस्तार करना सिखाता है। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे।’

