

जालंधर : कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम जालंधर कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ, जालंधर कैंट, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी,
जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी बावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है। जालंधर शहर के लगभग सभी वार्डों में सीवरेज जाम है, पीने का पानी गंदा है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, शहर में आवारा कुत्तों की भरमार है, कुछ का रोजाना शिकार किया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो सड़कों और गलियों की सफाई हुई है और न ही पार्षदों को 25-25 लाइटें मिली हैं। पूरा नगर निगम प्रशासन और अधिकारी आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं।
नगर निगम के मेयर और कमिश्नर शहर में विकास और सफाई के दावे कर रहे हैं, उनके सारे दावे खोखले हैं।पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने कहा- आज से दो माह पहले भी हमने नगर निगम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था और नगर निमग ऑफिस को ताला भी लगाया था। तब कहा गया था कि शहर में अच्छे से काम करवाया जाएगा। मगर तब से लेकर अब तक स्थिति में कोई भी सुधार नहीं आया है। पूरे शहर में पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई प्रदर्शन की समस्याओं से शहर के लोगों को जूझना पड़ रहा है।बावा हैनरी ने कहा पिछले दो माह से अब तक शहर की स्थिति और खराब हो गई है। नगर निमग में भ्रष्टाचार एकदम चर्म पर पहुंच चुका है। आगे हम सोचते थे कि पहले सिर्फ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ही भ्रष्टाचार था, मगर नगर निगम ने उसके की रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
कई बार मुद्दे उठाने के बाद भी, जालंधर के मेयर और नगर निगम के कमिश्नर ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।विधायक बावा हैनरी ने कहा- देश में किसी भी जगह पर बारिश होती है तो पानी भर जाता है, मगर हमारा शहर बिना बारिश के ही भर जाता है। हर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर ऐसा हुआ है।नॉर्थ हल्का के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर बिना बारिश के पानी भरता है और लोग पिछले डेढ़ साल से परेशान हैं। हमने इस परेशानी को लेकर हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कोई भी समस्या का हल नहीं किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम के अधिकारियों ने कांग्रेस पार्षदों के काम नहीं किए तो इन अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। पूरे शहर का बहुत बुरा हाल है। इससे पहले भी कई सरकारें आईं, लेकिन बारिश के बाद हालात बहुत बुरे हो गए, लोगों के घरों में पानी घुस गया, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इस मौके पर परमजोत सिंह शैरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालंधर शहरी, सीनियर कांग्रेस नेता सुमित बेरी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, हरमीत सिंह, जगजीत कंबोज, दीपक शर्मा मोना, कंचन ठाकुर, रणदीप लक्की संधू अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, एडवोकेट राजिंदर चौहान चेयरमैन एससी सेल, नरेश वर्मा चेयरमैन बीसी सेल, गुरजीत काहलों चेयरमैन लीगल सेल, मनमोहन बिल्ला चेयरमैन स्पोर्ट्स सेल, प्रदीप शर्मा टोनी,रोहन चड्ढा चेयरमैन सोशल मीडिया, महिला नेत्री मैडम मनदीप कौर,राकेश कुमार, भगत बिशन दास, सुखविंदर,जतिंदर जोनी, मनदीप जस्सल, मंगा मुधर, मनोज मनु, जगदीश गग, जगजीत जीता, दीना नाथ, सुरिंदर पप्पा, हरपाल मिंटू, अंगद दत्ता, दीपक खोसला, डॉ. जसलीन सेठी, सुभाष चंद्र ढल्ल, महेंद्र सिंह गुल्लू, गौरव शर्मा नोनी, हरप्रीत वालिया, बिक्रम खैरा, जसबीर बग्गा, सतीश धीर, विकास तलवार, सुखजिंदर पाल मिंटू, सलिल बाहरी, रत्नेश सैनी, प्रताप सिंह कालसी, परमजीत सिंह पम्मा, दिनेश हीर, हरमीत सिंह सब्बा, नीरज जस्सल, अनमोल कालिया, सतपाल मिक्का, हर्ष सोंधी बिल्ला, विक्रम शर्मा, बच्चन लाल, मनीष पाहवा, करण वर्मा, नवदीप जरेवाल, परमजीत गोल्डी, निर्मल कोट सादिक, अश्वनी जंगराल, साहिल सहदेव, हरभजन सिंह, दविंदर शर्मा बॉबी, सुरजीत भूण, हैप्पी सागर, अंजू, पवन सूरी, अक्षवंत खोसला, आशुतोष दत्ता, साहिब सिंह, करण कौशल, यशपाल सफारी, कीमती सैनी,राजीव शर्मा,रमन, बलजिंदर बिल्ला,डॉ मनोज शर्मा,धीरज चोपड़ा, डॉ सुरिंदर कल्याण, मलकीत सिंह नंद लाल, अशोक हंस, परमजीत बल, विक्की आबादपुरा, अनिल बिल्लू, हैप्पी शर्मा, माना गोबिंदगढ़, बॉबी सिक्का, रवि बग्गा, रणजीत लाडी, पुष्पिंदर लाली, रविंदर लाडी, सुच्चा सिंह, राजीव शर्मा,विपन कुमार, सुरजीत कौर, सतनाम सिंह, मुकेश ग्रोवर, एडवोकेट सूरज प्रकाश लाडी, मनप्रीत माली, गुरवीर गुरी, कृष्ण कालिया, कुलबरन सिंह, मास्टर अशोक, सोम राज सोमी, सोम नाथ चुगिट्टी, संजय सोनकर, दर्शन पहलवान, ईश्वर सोनकर, सुरिंदर मिन्हास पूर्व सरपंच, मनदीप, रंजीत राणो, सरबजीत पिंकी, आरती सभरवाल, रणदीप, निर्दोश रानी, मीनू बग्गा, रितु, अमरजीत, एके मिश्रा, जय सिंह, जसविंदर जस्सी, शबनम, गुरमीत जस्सी, वरिंदर काली,पार्षद आशु शर्मा,मैडम मंदीप कौर,सुशीला नीतू,रजनी, पिंकी सर्वजीत कौर, रंजीत कौर,रानी, सुरजीत कौर, सुनीता जैन, सिल्की, आशा, आशा अग्रवाल, निर्मला मट्टू, गोरी,निर्दोष, निर्मला मट्टू, पूनम, सुदर्शन मोंगिया, हुसन लाल, प्रेम सैनी, मास्टर शरीफ चंद, अखलिंदर, मुन्ना यादव, अशोक खन्ना, हैप्पी शर्मा, प्रेम पाल डुमेली, गुलशन मिड्डा, भारत भूषण, आदेश कुमार, हरभजन सिंह, लक्की सिंह खालसा, अजीत सिंह, रॉबिन सिंह, काला सिंह, करमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह बिट्टू, गुरुमीत सिंह गोरा, बिट्टू सिंह, सुरजीत राठौड़, नरिंदर सिंह मौजूद रहे।
- मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो वार्ड को फाइव स्टार वार्ड बनाएंगेःरत्नेश सिंह सैनी
- खिलौना लाइटर गन दिखाकर लोगों से लूट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
- कमिश्नरेट पुलिस के थाना तीन की पुलिस टीम ने दो स्नैचरों को किया गिरफ्तार
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के 6 नमूने एकत्र किए
- कल लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण
- बल्टन पार्क में सजी पटाखा मार्केट के व्यापारियों से मिलने गए विधायक रमन अरोड़ा









