


जालंधर : रुद्र सेना संगठन की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी महाकाल बाबा जी संग होली का त्यौहार शिवपुरी धाम अंतिम स्थान किशनपुरा मंदिर में मनाया गया इस मौके पर दयाल वर्मा, संदीप वर्मा, महंत हरीश कुमार, आशु मल्होत्रा की उपस्थिति में बाबा महाकाल जी को गुलाब रंग और गुलाब के फूलों संग होली खेली गई
इस मौके पर संदीप वर्मा ने बताया कि भगवान महाकाल के साथ होली खेलने शिव गण नजर आए. पूरा दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे साक्षात शिव की सेना धरती पर उतर आई हो, और भजनों की गूंज के बीच भक्तों की टोलियां नाचते-गाते रही.हर रंग, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दिया, जिसने पूरे माहौल को शिवमय कर दिया
होली के शुभ अवसर पर सभी शिव भक्तों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशु मल्होत्रा ने कहा कि होली हमारे बहुरंगी, बहु-सांस्कृतिक समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है। यह विविधताओं में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की उस परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी सभ्यता की पहचान रही है।उन्होंने कहा कि दूरियों को मिटाने वाले इस उल्लासपूर्ण अवसर पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन सदैव खुशियों के रंगों से सराबोर रहे। महंत हरीश कुमार ने बताया कि “रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।”होली अपने परिवार, दोस्त, समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है। सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बाटिये। इस मौके पर अनिल कुमार, मोनू साईं,जीविका,रवि मट्टू,सन्नीपंसारी,विनोद,करताराम,अवतार,गुंजन,शिव कुमार,नव वर्मा,आदित्य,प्रिंस,जय,हरीश गिल,नंदनी, अनु ,रिक्त गिल,भंडारी,डॉ जतिंदर कुमार व अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे

