


जालंधर : मां श्री भद्रकाली मंदिर,गाँव पंडोरी ख़ास नकोदर में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस शुभ मौके पर श्री देवा जी,सेवादार भगत श्री बिलीओम जी व महंत हरीश कुमार ने गाँव पंडोरी ख़ास नकोदर की उपस्थिति में श्री महाकाल महाराज को होली के उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक,भस्म आरती,भजन,श्रृंगार कर महाकाल बाबा संग फूलों और गुल के रंगों से होली खेली गई इस मौके पर महंत हरीश कुमार ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार सिर्फ एक त्योहार भर नहीं है. ये त्योहार अलग अलग रंगों से रंगी खुशियों का त्योहार है. प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले ये त्योहार सबके जीवन में शांति और खुशिया लेकर आए ऐसी महाकाल बाबा जी से हमारी कामना है.और हमें सभी आपसी मतभेद भुलाकर सबको गले लगाना चाहिए

