


जालंधर : कमिश्नरेट जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ने रेड की है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखौरी के आरोप में ए.एस.आई. को काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी एएसआई से रिश्वत के 8000 रूपए बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नम्बर 2 में तैनात एएसआई गोपाल द्वारा व्यक्ति को एक केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है।विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और थाना नम्बर 2 से एएसआई गोपाल को काबू कर लिया। विजिलेंस के आला अधिकारियों के मुताबिक इस मामले संबंधी थाना नम्बर 2 से रिकार्ड हासिल किया जा रहा है।

