


जालंधर: पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के जालंधर आगमन पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को महाराजा अग्रसेन जी का परना भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान जालंधर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल,नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल, फिल्लोर हलका इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम कुमार, चेयरमैन काकु हलुवालिया समेत प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रदेश के विकास और समाज की भलाई के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

